scorecardresearch

Top 5 Stories: टाटा ग्रुप में बढ़ी हलचल, कोर सेक्टर की ग्रोथ 10.9%, शादियों से ₹7.5 लाख करोड़ का कारोबार और EPFO के नए प्लान समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें

आज की टॉप 5 खबरों में जानिए टाटा ग्रुप के लिए अगले दो हफ्ते क्यों अहम हैं और कोर सेक्टर की ग्रोथ 13 महीने के उच्चतम स्तर पर कैसे पहुंची? शादी के सीजन में ₹7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान क्यों है? EPFO के नए प्लान से हर महीने ₹41,822 कैसे मिल सकते हैं? साथ ही भारत-ब्रिटेन के बीच स्कॉच व्हिस्की पर विवाद क्यों बढ़ा है?

Advertisement

1. टाटा ग्रुप के लिए अगले दो हफ्ते क्यों अहम? नोएल टाटा के सामने बढ़ीं चुनौतियां, जानें पूरा मामला

टाटा ग्रुप के लिए अगले दो हफ्ते बेहद अहम होने वाले हैं। टाटा संस की लिस्टिंग और चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल को लेकर अंदरूनी मतभेद बढ़ गए हैं। इस बीच नोएल टाटा के सामने कई चुनौतियां हैं। जानिए आने वाली बैठकों में किन मुद्दों पर चर्चा होगी और क्या बदल सकते हैं समीकरण।

advertisement

2. अक्टूबर में उद्योगों ने पकड़ी जबरदस्त रफ्तार! कोर सेक्टर की ग्रोथ 10.9%, लेकिन इन 3 सेक्टरों ने बढ़ाई चिंता

भारत के औद्योगिक क्षेत्र से उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं। अक्टूबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ 10.9% पर पहुंच गई, जो 13 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। बिजली, कोयला और सीमेंट जैसे उद्योगों ने तेजी दिखाई, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सेक्टरों का उत्पादन अब भी घट रहा है। जानिए किन उद्योगों ने रिकॉर्ड बनाया और अर्थव्यवस्था के लिए इसके क्या मायने हैं।

3. 25 दिन में 52 लाख शादियां! ₹7.5 लाख करोड़ का कारोबार, किस सेक्टर की कितनी कमाई?

देश में शादी का सीजन इस बार बाजार के लिए बड़ी कमाई का मौका लेकर आ रहा है। कारोबारी संगठन CAIT के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच करीब 52 लाख शादियां हो सकती हैं, जिनसे ₹7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान है। ज्वैलरी, कपड़े, होटल और कैटरिंग जैसे सेक्टर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है। जानिए किस सेक्टर में कितना कारोबार होगा।

4. FD भूल जाएंगे आप; EPFO का नया प्लान दे सकता है हर महीने ₹41,822 - जानिए पूरा गणित

रिटायरमेंट के बाद हर महीने नियमित कमाई चाहने वालों के लिए EPFO का नया प्लान फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रस्तावित सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) के तहत ₹50 लाख के PF फंड पर हर महीने ₹41,822 मिलने का अनुमान है।

5. भारत में फंसी हजारों लीटर स्कॉच व्हिस्की! 75% या 150% टैक्स पर विवाद

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते के बावजूद स्कॉच व्हिस्की का आयात विवादों में फंस गया है। भारतीय बंदरगाहों पर हजारों लीटर विदेशी व्हिस्की रुकी हुई है। मामला कस्टम ड्यूटी और आयातित शराब की कैटेगरी तय करने से जुड़ा है। जानिए इस विवाद से किन बड़ी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ी हैं।