scorecardresearch

4 सितंबर को लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S25 FE और Tab S11 सीरीज! इतने बजे शुरू होगा 'Samsung Galaxy Event'

इस बार इवेंट का नाम सिर्फ 'Samsung Galaxy Event' रखा गया है, जबकि आमतौर पर कंपनी बड़े लॉन्च के लिए 'Unpacked' नाम का इस्तेमाल करती है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Event: टेक दिग्गज सैमसंग का नया लॉन्च इवेंट 4 सितंबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी प्रीमियम AI टैबलेट- Galaxy Tab S11 Series और Galaxy S25 सीरीज में नया स्मार्टफोन- Galaxy S25 FE (Fan Edition) को पेश कर सकती है। 

इस बार इवेंट का नाम सिर्फ 'Samsung Galaxy Event' रखा गया है, जबकि आमतौर पर कंपनी बड़े लॉन्च के लिए 'Unpacked' नाम का इस्तेमाल करती है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

4 सितंबर को यह इवेंट सुबह 5:30 AM EDT (भारत में दोपहर 3:00 PM IST) पर शुरू होगा और इसे सैमसंग की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

क्या-क्या लॉन्च हो सकता है?

Samsung Galaxy S25 FE

Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का 120Hz डिस्प्ले हो सकता है। इस बार फोन का डिजाइन और हल्का व पतला हो सकता है जिसकी मोटाई लगभग 7.4mm और वजन 190g हो सकता है, जबकि पिछले मॉडल Galaxy S24 FE की मोटाई 8mm और वजन 213g था।

फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर हो सकता है और यह Android 16 आधारित One UI 8 पर चलेगा। कैमरा की बात करें तो S25 FE में कंपनी 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड, और 8MP का 3x टेलीफोटो लेंस दे सकती है। वहीं सेल्फी कैमरा को 10MP से बढ़ाकर 12MP किया जा सकता है।

बैटरी भी पहले से बड़े होने की संभावना है। कंपनी अब 4,900mAh की बैटरी दे सकती है जो पिछले मॉडल में 4,700mAh की थी।

Samsung Galaxy Tab S11 Series

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल Galaxy Tab S11 सीरीज में दो मॉडल हो सकते हैं

  • Galaxy Tab S11 Ultra (14.6-इंच AMOLED डिस्प्ले)
  • Galaxy Tab S11 (11-इंच डिस्प्ले)

पिछले साल की तरह इस बार 12.4-इंच का Plus वर्जन नहीं होगा।

Ultra मॉडल में पहले जैसा बड़ा डिस्प्ले रहेगा, लेकिन अब नॉच छोटा और U-शेप में होगा। इसके अलावा, S Pen के लिए मैगनेटिक स्टोरेज अब बैक की बजाय साइड में दिया जाएगा।

Standard Tab S11 अब Tab S9 की जगह लेगा। इसमें 12GB RAM (पहले 8GB थी) और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। डिस्प्ले और कैमरा में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। दोनों मॉडल में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

सैमसंग का यह Galaxy Event कई नए और अपग्रेडेड डिवाइसेज के साथ काफी दिलचस्प हो सकता है। खासकर Galaxy S25 FE और Tab S11 सीरीज उन यूजर्स के लिए खास होंगे जो नई टेक्नोलॉजी और हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसेज की तलाश में हैं।