scorecardresearch

दोस्त या रिश्तेदार को फोन देने से पहले करें ये सेटिंग, पर्सनल चीजें रहेंगी पूरी तरह सेफ

अगर आप अपना Android फोन किसी दोस्त, रिश्तेदार या किसी और इंसान को कुछ देर के लिए देते हैं, तो Guest Mode आपके लिए बेहद काम का फीचर हो सकता है। यह फोन में अलग प्रोफाइल बनाकर आपकी फोटो, मैसेज, ऐप्स, ईमेल, फाइल्स और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी को दूसरों की नजरों से बचाने में मदद करता है।

Advertisement

In Short

  • Guest Mode आपके Android फोन में एक अलग प्रोफाइल बना देता है, जिससे आपका पर्सनल डेटा छिपा रहता है।
  • जब कोई दूसरा व्यक्ति आपका फोन इस्तेमाल करता है, तब आपकी फोटो, मैसेज, ऐप्स, ईमेल और फाइल्स प्राइवेट रहती हैं।
  • फोन वापस लेने के बाद आप Guest Mode बंद कर सकते हैं और उस दौरान हुई एक्टिविटी को हटा भी सकते हैं।

Android Guest Mode: आजकल फोन में हमारी बहुत सारी जरूरी और पर्सनल चीजें रहती हैं। फोन में फोटो, मैसेज, ईमेल, ऐप्स, बैंक से जुड़ी जानकारी और इंटरनेट हिस्ट्री जैसी चीजें सेव होती हैं। कई बार हमें अपना फोन किसी दोस्त, रिश्तेदार या किसी और इंसान को देना पड़ जाता है। ऐसे में डर रहता है कि कहीं वह हमारी पर्सनल चीजें न देख ले। इसी परेशानी से बचने के लिए कई Android फोन में Guest Mode नाम का फीचर मिलता है।

advertisement

आखिर क्या है Guest Mode ?

Guest Mode एक ऐसा फीचर है जो आपके फोन में एक अलग प्रोफाइल बना देता है। इससे आपका असली डेटा पूरी तरह सेफ रहता है और जो भी इंसान आपका फोन इस्तेमाल करता है, वह इसी अलग प्रोफाइल में ही काम करता है।

जब कोई आपका फोन Guest Mode में इस्तेमाल करता है, तो वह आपकी फोटो, मैसेज, ऐप्स, ईमेल, अकाउंट्स और फाइल्स तक पहुंच नहीं बना पाता। उसे सिर्फ फोन की कुछ बेसिक चीजें ही मिलती हैं, जैसे कॉल करना, इंटरनेट चलाना या कुछ सामान्य ऐप्स का इस्तेमाल करना।

यह फीचर क्यों जरूरी है?

कई बार कोई इंसान आपसे फोन मांगता है। किसी को कॉल करनी होती है, किसी को इंटरनेट चलाना होता है या कोई ऐप इस्तेमाल करना होता है। ऐसे में Guest Mode काफी काम आता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: WhatsApp ला रहा नया ग्रीन डॉट फीचर, अब बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है ऑनलाइन

इससे फोन सामने वाले के पास होता है, लेकिन आपकी पर्सनल जानकारी उसके सामने नहीं आती। फोन वापस लेने के बाद आप Guest Mode बंद कर सकते हैं। इसके बाद उस दौरान फोन में जो भी एक्टिविटी हुई हो, उसे हटाया भी जा सकता है।

Guest Mode कैसे ऑन करें?

Guest Mode ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने Android फोन की Settings में जाएं। इसके बाद System ऑप्शन पर टैप करें। फिर Users ऑप्शन खोलें।

यहां Allow user switch का ऑप्शन दिखेगा। इसे ऑन करें। इसके बाद Add guest पर टैप करें। अब आपके फोन में Guest profile बन जाएगी।

Guest profile बनने के बाद फोन उसी मोड में चला जाएगा। अब कोई दूसरा व्यक्ति आपका फोन इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन आपकी पर्सनल फोटो, मैसेज, अकाउंट्स और फाइल्स तक नहीं पहुंच पाएगा।

हर फोन में नहीं मिलता यह फीचर

Guest Mode ज्यादातर Android फोन में मिलता है। हालांकि Samsung Galaxy फोन में यह फीचर आमतौर पर नहीं मिलता। कई फोन में इसे Quick Settings panel से भी आसानी से ऑन किया जा सकता है।

advertisement

अगर आप अपना फोन किसी और को देते हैं, तो Guest Mode आपके लिए काफी मददगार फीचर हो सकता है।