scorecardresearch

WhatsApp ला रहा नया ग्रीन डॉट फीचर, अब बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है ऑनलाइन

WhatsApp अब ऑनलाइन स्टेटस दिखाने का तरीका बदल सकता है। कंपनी ग्रीन डॉट फीचर टेस्ट कर रही है, जिसमें प्रोफाइल फोटो पर छोटा हरा डॉट दिखेगा। इससे यूजर्स बिना चैट खोले जान सकेंगे कि सामने वाला ऑनलाइन है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement
whatsapp green dot indicator
वॉट्सऐप में आने वाला है ग्रीन डॉट फीचर

In Short

  • WhatsApp ग्रीन डॉट फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे ऑनलाइन स्टेटस देखने का तरीका बदल सकता है।
  • इस फीचर में प्रोफाइल फोटो पर छोटा हरा डॉट दिखेगा, जिससे पता चलेगा कौन ऑनलाइन है।
  • जिन यूजर्स का प्राइवेसी सेटिंग्स ऑन होगा, उनकी प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन डॉट नहीं दिखेगा।

WhatsApp Green Dot Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने यूजरनेम फीचर का ऐलान किया था, लेकिन यह फीचर अभी तक रोल आउट नहीं हुआ है और इसे लेकर चर्चा भी जारी है। इसी बीच अब WhatsApp एक और नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसे ग्रीन डॉट फीचर कहा जा रहा है।

advertisement

कैसे काम करेगा ग्रीन डॉट फीचर?

फिलहाल WhatsApp में किसी यूजर के ऑनलाइन होने की जानकारी चैट खोलने के बाद नाम के नीचे Online लिखकर दिखाई देती है। यानी अगर किसी के ऑनलाइन होने का पता लगाना हो, तो उसकी चैट खोलनी पड़ती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मेटा को यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मिला 3 दिन का और समय! भारत में टला लॉन्च

नए फीचर में यह तरीका बदल सकता है। आने वाले अपडेट में जब कोई यूजर किसी कॉन्टैक्ट की चैट इनफो स्क्रीन खोलेगा, तो अगर सामने वाला ऑनलाइन होगा, तो उसकी प्रोफाइल फोटो पर हरे रंग का छोटा डॉट दिखाई देगा। जैसे ही वह यूजर WhatsApp से बाहर जाएगा, यह डॉट अपने आप गायब हो जाएगा।

बीटा वर्जन में हो रही टेस्टिंग

यह फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। फिलहाल इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। कंपनी अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी ग्रीन डॉट सिर्फ चैट इनफो स्क्रीन तक सीमित है। यह चैट लिस्ट या होम स्क्रीन पर नहीं दिखता। हालांकि आगे चलकर WhatsApp इसे ऐप के दूसरे हिस्सों में भी ला सकता है, ताकि ऑनलाइन कॉन्टैक्ट को पहचानना और आसान हो जाए।

प्राइवेसी सेटिंग्स रहेंगी लागू

इस फीचर में प्राइवेसी का ध्यान रखा गया है। अगर किसी यूजर ने अपनी ऑनलाइन स्टेटस सेटिंग्स को छिपा रखा है, तो उसकी प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन डॉट दिखाई नहीं देगा। यानी जिन लोगों को आपने अपना ऑनलाइन स्टेटस देखने की अनुमति नहीं दी है, उन्हें यह नया साइन भी नहीं दिखेगा।

कब होगा रोलआउट?

ग्रीन डॉट जैसा फीचर फेसबुक मैसेंजर, टेलीग्राम, डिस्कॉर्ड और कई दूसरे मैसेजिंग ऐप्स में पहले से मौजूद है। फिलहाल WhatsApp का यह फीचर बीटा टेस्टिंग फेज में है। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब तक लॉन्च किया जाएगा। कई बार कंपनी बीटा टेस्टिंग के बाद किसी फीचर को लॉन्च नहीं भी करती है।

advertisement