scorecardresearch

मेटा की मुश्किलें बढ़ीं, इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोपों के बीच भारत सरकार का नोटिस, अमेरिका में भी केस

मेटा एक बार फिर बड़े कानूनी संकट में है। अमेरिका में बच्चों को सोशल मीडिया की लत लगाने के आरोपों के बीच कंपनी पर 1.4 ट्रिलियन डॉलर की पेनाल्टी की मांग हुई है। वहीं भारत में भी इंस्टाग्राम कंटेंट को लेकर सरकार ने मेटा से जवाब मांगा है।

Advertisement
Meta
Meta

In Short

  • मेटा पर बच्चों को सोशल मीडिया की लत लगाने का आरोप है।
  • अमेरिका के चार राज्यों ने 1.4 ट्रिलियन डॉलर पेनाल्टी मांगी है।
  • भारत सरकार ने भी इंस्टाग्राम कंटेंट को लेकर मेटा को नोटिस भेजा है।

Meta Legal Trouble: फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा एक बड़े कानूनी विवाद में फंसती दिख रही है। अमेरिका के चार राज्यों ने कंपनी के खिलाफ करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर की पेनाल्टी की मांग की है। भारतीय रुपये में यह रकम लगभग 120 लाख करोड़ रुपये बैठती है। दिलचस्प बात यह है कि यह रकम मेटा की कुल मार्केट वैल्यू के लगभग बराबर मानी जा रही है। मेटा का मार्केट कैप करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर बताया जा रहा है।

advertisement

बच्चों को एडिक्ट बनाने का आरोप

राज्यों का आरोप है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई फीचर बच्चों को ज्यादा समय तक स्क्रीन पर रोके रखने के लिए बनाए गए हैं। इनमें लगातार स्क्रॉल होने वाली फीड, नोटिफिकेशन, लाइक सिस्टम, रिकमेंडेशन एल्गोरिदम और दूसरे एंगेजमेंट फीचर शामिल हैं।

आरोप लगाने वाले राज्यों का कहना है कि इन फीचर्स की वजह से बच्चे प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताते हैं और धीरे-धीरे सोशल मीडिया की लत जैसी परेशानी बढ़ती है।

मेंटल हेल्थ पर असर का दावा

मेटा पर यह भी आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स की वजह से कई बच्चों में चिंता, डिप्रेशन, नींद की समस्या और सोशल मीडिया की आदत जैसी परेशानियां बढ़ी हैं। राज्यों का दावा है कि कंपनी ने ऐसे फीचर बनाए, जिनसे यूजर्स खासकर बच्चे लंबे समय तक ऐप पर बने रहें।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: लॉन्च होते ही विवादों में आया मेटा का Muse Image! पब्लिक Instagram अकाउंट के बिना अनुमति बना सकता है AI इमेज

हालांकि मेटा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि सोशल मीडिया एडिक्शन कोई आधिकारिक मानसिक बीमारी नहीं है। इसलिए यह कहना गलत है कि कंपनी ने जानबूझकर लोगों को इसकी लत लगाई।

भारत सरकार ने भी भेजा नोटिस

इसी बीच एक अलग मामले में भारत सरकार ने भी मेटा को नोटिस भेजा है। यह नोटिस इंस्टाग्राम पर कथित चाइल्ड सेक्शुअल कंटेंट को लेकर भेजा गया है। बीबीसी की एक इन्वेस्टिगेशन में दावा किया गया था कि इंस्टाग्राम पर चाइल्ड सेक्शुअल कंटेंट चलाए और बेचे जा रहे हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मेटा को यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मिला 3 दिन का और समय! भारत में टला लॉन्च

इंस्टाग्राम पर एडल्ट और इलीगल कंटेंट को लेकर भी आरोप लगते रहे हैं। नोटिस के बाद अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है।

मेटा ने अपनी सफाई में क्या कहा?

मेटा का कहना है कि उसने युवाओं की सेफ्टी के लिए कई फीचर जोड़े हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि राज्यों की ओर से मांगी गई 1.4 ट्रिलियन डॉलर की पेनाल्टी का कोई मजबूत आधार नहीं है।

advertisement

यह पहली बार नहीं है जब मेटा इस तरह के आरोपों का सामना कर रही है। इससे पहले भी अमेरिका में कई परिवार, स्कूल और राज्य मेटा, टिकटॉक, यूट्यूब और स्नैपचैट जैसी कंपनियों के खिलाफ कोर्ट जा चुके हैं।

अगस्त के ट्रायल पर सबकी नजर

कुछ महीने पहले न्यू मैक्सिको में भी मेटा के खिलाफ बड़ा फैसला आया था, जहां जूरी ने कंपनी पर 375 मिलियन डॉलर की पेनाल्टी लगाई थी। अब अगस्त में होने वाले ट्रायल पर सबकी नजर है। अगर अदालत राज्यों के पक्ष में फैसला देती है, तो यह मेटा के साथ पूरी टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।