scorecardresearch

फार्मा कंपनी के शेयर को खरीदने के लिए लगी होड़, बाजार खुलते ही स्टॉक ने टच किया अपर सर्किट

Pharma Stock: मंगलवार के कारोबारी सत्र में फार्मा कंपनी Welcure Drugs & Pharmaceuticals के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर ने अपर सर्किट को टच कर लिया है।

Advertisement

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयर (Welcure Drugs and Pharmaceuticals Ltd Share) फोकस में है। कंपनी ने बताया कि उसे ग्लोबल क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद निवेशकों ने शेयर में दिलचस्पी दिखाई है। पिछले हफ्ते भी कंपनी को ग्लोबल मार्केट से बड़ा ऑर्डर मिला था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

मंगलवार को कंपनी के शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ ₹14.28 प्रति शेयर पर पहुंच गया। 

कंपनी को मिला 85.6 करोड़ का ऑर्डर

स्टॉक एक्सचेंज से मिली जानकारी के अनुसार वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को जायंट एक्जिम और रवीना इंटरनेशनल से 85.6 करोड़ रुपये के लिए एक्सपोर्ट- सोर्सिंग ऑर्डर मिला है। बता दें कि हाल ही में कंपनी को थाईलैंड के फॉर्च्यून सागर इम्पेक्स कंपनी लिमिटेड से 517 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

कंपनी ने बताया कि उसे इस ऑर्डर से कंपनी को चार्ज बेस्ड रेवेन्यू मिलेगा। इसके साथ ही इस ऑर्डर से इन्वेंट्री या लॉजिस्टिक्स का कोई रिस्क नहीं होगा। हर ऑर्डर के लॉट के डिस्पैच पर कमीशन इनकम की पहचान होगी। कंपनी को उम्मीद है कि इससे चालू तिमाही में मार्जिन वृद्धि हो सकती है। 

शेयर की परफॉर्मेंस (Welcure Drugs and Pharmaceuticals Ltd Share Performance)

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयर भले ही पेनी स्टॉक है, पर इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर ने पिछले एक महीने में 26 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में स्टॉक में 28.76 फीसदी की तेजी आई है। शेयर ने सालभर में 184 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पांच साल में शेयर ने 1969 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 

 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।