scorecardresearch

अब सुबह उठकर SGX निफ्टी नहीं, GIFT Nifty देखिए

अक्सर ट्रेडर और इनवेस्टर सुबह-सुबह उठकर SGX Nifty देखते थे लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं रह जाएगी क्योंकि आज सुबह से SGX निफ्टी अब गिफ्ट निफ्टी बन गया है। जितने भी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स जो अबतक सिंगापुर एक्सचेंज में ट्रेड होते थे, उनकी ट्रेडिंग आज से सुबह से गुजरात के गांधीनगर में मौजूद GIFT सिटी के NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज से शुरू हो चुकी है। NSE की पूर्ण स्वामित्वि वाली सब्सिडियरी NSE इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर और सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज के बीच एक औपचारिक एग्रीमेंट हुआ है, जिसका नाम NSE IFSC-SGX Connect है।

Advertisement
अब सुबह उठकर SGX निफ्टी नहीं, GIFT Nifty देखिए
अब सुबह उठकर SGX निफ्टी नहीं, GIFT Nifty देखिए

अक्सर ट्रेडर और इनवेस्टर सुबह-सुबह उठकर SGX Nifty देखते थे लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं रह जाएगी क्योंकि आज सुबह से SGX Nifty अब गिफ्ट निफ्टी बन गया है। जितने भी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स जो अबतक सिंगापुर एक्सचेंज में ट्रेड होते थे, उनकी ट्रेडिंग आज से सुबह से गुजरात के गांधीनगर में मौजूद GIFT सिटी के NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज से शुरू हो चुकी है। NSE की पूर्ण स्वामित्वि वाली सब्सिडियरी NSE इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर और सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज के बीच एक औपचारिक एग्रीमेंट हुआ है, जिसका नाम NSE IFSC-SGX Connect है। एग्रीमेंट NRIs और विदेशी निवेशकों को भारतीय शेयरों में ट्रेडिंग करने की इजाजत देगा।

advertisement

Also Read: Mukesh Ambani ने बढ़ाई Bajaj Finserv और HDFC Bank की टेंशन!

सभी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स अमेरिकी डॉलर में डॉमिनेट होंगे, बाकी इंडेक्स भी धीरे धीरे इसमें शामिल किए जाएंगे। सबसे पहले जो भी ट्रेड SGX निफ्टी में सिंगापुर में हो रहे थे, उन्हें भारत की GIFT में ट्रांसफर किया जाएगा। इन ट्रेड्स की मैचिंग, GIFT सिटी में सेटलमेंट भी NSE इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर पर होगा। 

आज से सुबह से गुजरात के गांधीनगर में मौजूद GIFT सिटी के NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज से शुरू हो चुकी है
आज से सुबह से गुजरात के गांधीनगर में मौजूद GIFT सिटी के NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज से शुरू हो चुकी है

GIFT निफ्टी में ट्रेडिंग सेशन 21 घंटों का होगा, जिसमें अमेरिका, यूरोपियन और एशियन ट्रेडिंग सेशन को कवर किया जाएगा।सुबह का सेशन भारतीय समय के मुताबिक 6:30 am पर शुरू होगा और 3:40 pm तक चलेगा, शाम का सेशन 4:35 pm से लेकर 2:45 am तक चलेगा. सिंगापुर SGX निफ्टी में अबतक इसमें 16 घंटे की ट्रेडिंग होती थी, जिसका ट्रेडिंग समय भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6:30 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक होता था।

Also Read: HDFC-HDFC Bank मर्जर के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में किसकी होगी एंट्री, कौन होगा मार्केट किंग?

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।