scorecardresearch

Bangladesh संकट के चलते कौन से Stock हो सकते हैं प्रभावित?

ऐसा ही हाल बांग्लादेश को लेकर देखने को मिल रहा है। यहां जारी राजनीतिक संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।

Advertisement
Bangladesh संकट के चलते कौन से Stock हो सकते हैं प्रभावित?

हमेशा से कहावत है कि जब भी पड़ोसी के घर में आग लगती है तो उसकी लपटें आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाती है। ऐसा ही हाल बांग्लादेश को लेकर देखने को मिल रहा है। यहां जारी राजनीतिक संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं चुनिंदा स्टॉक्स भी इस संकट की चपेट में आ गए हैं। जब से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ा है। जब से बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद सेना सत्ता पर काबिज हो गई है। इससे पूरे बांग्लादेश में उथल-पुथल मची है और इसका असर वहां की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। इसके चलते भारतीय कंपनियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। 

advertisement

कई भारतीय कंपनियों का बांग्लादेश के बाज़ार में बड़ा निवेश है और वहां स्थापित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से बड़ी संख्या में सामानों की आपूर्ति होती है। ऐसे में जिन कंपनियों का माल सीधे बांग्लादेश से आता है उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आपने इन भारतीय कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाया है तो आपको बांग्लादेश के पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है। 

Also Read: Unicommerce eSolutions IPO: इस आईपीओ में है जबरदस्त गेन्स का मौका?

सबसे पहले बात करते हैं Marico की... 

आज इस स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। स्टॉक में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। अब ये स्टॉक कैसे बांग्लादेश के संकट से जुड़ा है आइये समझते हैं, फिर दूसरे स्टॉक पर चर्चा करेंगे। 

मैरिको के लिए बांग्लादेश, इंटरनेशनल बिजनेस का एक अहम हिस्सा है।  कंपनी के रेवेन्यू में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी से आती है।  कंपनी के मुताबिक वित्त वर्, 2022 के आखिरी तक उसके इंटरनेशनल रेवेन्यू में बांग्लादेश से योगदान करीब 51 प्रतिशत था।
कंपनी इसे FY2027 तक घटाकर 40 प्रतिशत लाना चाहती है। लेकिन फिलहाल तो नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

आपदा में अवसर : बांग्‍लादेश में मची उथल-पुथल से फिर सकते हैं भारतीय टैक्‍सटाइल उद्योग के दिन

दूसरा स्टॉक है VIP Industries

ये स्टॉक भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। लगैज प्रड्यूसर इस कंपनी की बांग्लादेश के बाहर 8 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं और लगभग 30-35% माल की आपूर्ति यहां से होती है। इंट्रा डे के दौरान करीब 1 प्रतिशत की गिरावट स्टॉक में देखने को मिल रही थी। 

इसके अलावा भी कई स्टॉक हैं। जिसमें Dabur, GCPL और Britania भी शामिल हैं। 

देश की दिग्गज FMCG कंपनी डाबर, Godrej Consumer Products Limited और ब्रिटानिया के शेयर भी बांग्लादेश संकट के कारण फोकस में है. क्योंकि, इस पूरे घटनाक्रम से बांग्लादेश में उनकी प्रभावित हो सकती है. हालाँकि, उनकी कुल टॉपलाइन सेल्स बांग्लादेश में 5% से कम है। 

अब बात करते हैं अगले स्टॉक Jubilant Foodworks की

advertisement

डॉमिनोज पिज्जा स्टोर चलाने वाली कंपनी जूबलिएंट फूडवर्क्स पर भी आगे असर देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल तो स्टॉक में ठीक-ठाक तेजी है। बांग्लादेश में कंपनी के 28 स्टोर्स हैं, जो इसकी सेल्स में एक प्रतिशत का योगदान देते हैं।

वहीं आखिरी स्टॉक है Trent

बांग्लादेश के संकट से ये स्टॉक भी अछूता नहीं है। टाटा ग्रुप की कंपनी Trent की सोर्सिंग के लिए हांगकांग और थाईलैंड के बाद बांग्लादेश सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है। ट्रेंट, कपड़ों से जुड़े कारोबार में शामिल है और वेस्टसाइड स्टोर चलाती है। इन कंपनियों के अलावा, टेक्सटाइल्स बिजनेस से जुड़ी कंपनियां और उनके शेयर बांग्लादेश से सामानों सप्लाई कम होने से प्रभावित हो सकते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।