scorecardresearch
Advertisement

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! घरों की छत पर फ्री में लगेगा सोलर पैनल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सौर ऊर्जा नीति के नए वर्जन और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 'हमारा लक्ष्य केवल लोगों की 200 यूनिट को सब्सिडी देने का नहीं है, बिल कम करने का नहीं है, बल्कि बिजली पैदा करने वाले घर ऐसा बनाने का है।' उन्होंने बताया कि 400 यूनिट तक की बिजली खपत वाले परिवारों के लिए तीन किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम बिना किसी अपफ्रंट लागत के पूरी तरह सरकार द्वारा लगाया जाएगा। इसके तहत केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों 78-78 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराएंगी। साथ ही पांच साल के लिए ऑपरेशन और मेंटेनेंस की व्यवस्था भी वेंडर द्वारा की जाएगी। सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक 2,30,000 घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाना है। मौजूदा बिजली सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी और सोलर ऊर्जा उत्पादन से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त वित्तीय बचत होगी।