scorecardresearch

Volkswagen ने भारत में EV निवेश पर लगाया ब्रेक! सज्जन जिंदल के JSW Group से जुड़ा है मामला, जानें पूरी वजह

भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतरने की तैयारी कर रही Volkswagen ने फिलहाल अपने EV प्रोजेक्ट में नया निवेश रोक दिया है। जर्मन कंपनी सज्जन जिंदल के JSW Group के साथ संभावित साझेदारी पर स्पष्टता चाहती है। आखिर डिजाइन तैयार होने के बावजूद कंपनी पैसा लगाने से क्यों बच रही है और इससे भारत में उसकी इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग पर क्या असर पड़ेगा?

Advertisement
Volkswagen ने भारत में EV निवेश पर लगाई रोक, JSW Group के साथ संभावित साझेदारी पर स्पष्टता का इंतजार।
Volkswagen ने भारत में EV निवेश पर लगाई रोक, JSW Group के साथ संभावित साझेदारी पर स्पष्टता का इंतजार।

In Short

  • Volkswagen ने भारत में EV प्रोजेक्ट में नया निवेश फिलहाल रोका।
  • JSW Group के साथ साझेदारी पर स्पष्टता का इंतजार कर रही कंपनी।
  • सितंबर में भारत की इलेक्ट्रिक कार बिक्री लगभग दोगुनी हुई।

जर्मनी की दिग्गज कार कंपनी Volkswagen ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्रोजेक्ट में फिलहाल नया निवेश रोक दिया है। कंपनी अरबपति कारोबारी सज्जन जिंदल के JSW Group के साथ संभावित साझेदारी पर स्थिति साफ होने का इंतजार कर रही है। हालांकि, Volkswagen ने प्रोजेक्ट की डिजाइन से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे साझेदारी तय होने के बाद काम तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।

advertisement

JSW के साथ डील पर टिकी Volkswagen की योजना

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Volkswagen भारत में कम लागत वाली इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए चीन के बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किए गए EV प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।

कंपनी ने जरूरी डिजाइन का काम पूरा कर लिया है, लेकिन नया निवेश करने से पहले वह JSW Group के साथ साझेदारी और बिजनेस प्लान पर स्पष्टता चाहती है।

Volkswagen और JSW Group ने इस मामले में टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

लागत घटाने के दबाव में Volkswagen

Volkswagen दुनियाभर में खर्च कम करने की कोशिश कर रही है। यूरोप में कमजोर मांग और चीनी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी अपने निवेश में करीब 15% कटौती करना चाहती है।

इसके अलावा, कंपनी हजारों नौकरियां कम करने की योजना पर भी काम कर रही है। पिछले साल Volkswagen ने भारत में EV विकसित करने की लागत एक तिहाई घटाने का फैसला किया था।

भारतीय EV बाजार में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

Volkswagen और Skoda फिलहाल भारत में कोई बैटरी इलेक्ट्रिक कार नहीं बेचती हैं। वहीं Tata Motors, Mahindra, MG, Tesla, BYD और VinFast जैसी कंपनियां इस बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। सितंबर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी होकर 35,000 यूनिट से ज्यादा पहुंच गई।

भारत में क्या है Volkswagen और JSW का प्लान?

Volkswagen और JSW Group ने पिछले महीने भारत में कारों के विकास, उत्पादन और बिक्री के लिए संभावित साझेदारी की घोषणा की थी। इसमें पेट्रोल-डीजल कारों के साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन भी शामिल हैं।

Volkswagen भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब दो साल से स्थानीय साझेदार तलाश रही है। इससे पहले Mahindra के साथ उसकी बातचीत किसी समझौते तक नहीं पहुंच सकी थी।

कंपनी भारत में CMP 21 इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म लाने पर भी विचार कर रही है। हालांकि, कारों की कीमत प्रतिस्पर्धी रखने के लिए स्थानीय पार्ट्स का इस्तेमाल और भारत में उत्पादन बढ़ाना जरूरी होगा।

advertisement

फिलहाल, Volkswagen का अगला कदम JSW Group के साथ बातचीत के नतीजे पर निर्भर करेगा।