scorecardresearch

Tech Mahindra ने SpaceX की AI यूनिट से मिलाया हाथ! अब बदल जाएगा सॉफ्टवेयर बनाने का तरीका, जानें पूरा प्लान

भारत की दिग्गज आईटी कंपनी Tech Mahindra ने SpaceXSI के साथ AI आधारित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए साझेदारी की है। इस समझौते के तहत कंपनी Grok Build का इस्तेमाल कर अलग-अलग उद्योगों के लिए खास समाधान तैयार करेगी। Google और Microsoft के साथ पहले से काम कर रही Tech Mahindra की इस नई डील से बैंकिंग, टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्या बदलाव आ सकते हैं? जानिए।

Advertisement
Tech Mahindra ने AI आधारित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए SpaceXSI से की साझेदारी। (फोटो: रॉयटर्स)
Tech Mahindra ने AI आधारित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए SpaceXSI से की साझेदारी। (फोटो: रॉयटर्स)

In Short

  • Tech Mahindra ने AI सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए SpaceXSI से साझेदारी की।
  • Grok Build से पुराने सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने में मिलेगी मदद।
  • बैंकिंग, टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर रहेगा खास फोकस।

भारत की दिग्गज आईटी कंपनी Tech Mahindra ने SpaceXSI के साथ बड़ी साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को तेज और आसान बनाने पर काम करेंगी। Tech Mahindra इस साझेदारी के जरिए Grok Build चैटबॉट का भी इस्तेमाल करेगी, जिससे अलग-अलग उद्योगों के लिए खास AI समाधान तैयार किए जा सकेंगे।

advertisement

Tech Mahindra और SpaceXSI की साझेदारी का मकसद

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tech Mahindra ने गुरुवार को इस साझेदारी की जानकारी दी।

इसका मुख्य उद्देश्य कंपनियों के पुराने सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन को आधुनिक तकनीक के हिसाब से बेहतर बनाना है। AI की मदद से सॉफ्टवेयर तैयार करने की प्रक्रिया तेज करने और कामकाज की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

Grok Build से कंपनियों को क्या फायदा होगा?

इस साझेदारी के तहत Tech Mahindra, Grok Build चैटबॉट का इस्तेमाल करेगी। इसकी मदद से कंपनियों की जरूरतों के मुताबिक AI आधारित सॉफ्टवेयर समाधान विकसित किए जाएंगे।

यह पहल खासतौर पर टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम और बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कंपनियों के लिए होगी।

AI आधारित टूल्स से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में लगने वाला समय कम करने और पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Google और Microsoft के बाद नई साझेदारी

Tech Mahindra पहले से ही Google Gemini और Microsoft के साथ AI से जुड़े समझौतों पर काम कर रही है।

हालांकि, यह पहली बार है जब किसी प्रमुख भारतीय आईटी कंपनी ने रॉकेट निर्माता SpaceX की AI इकाई के साथ सहयोग किया है।

इस साझेदारी से Tech Mahindra को अपने ग्राहकों के लिए AI आधारित सेवाओं का विस्तार करने और तेजी से बदलते आईटी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिल सकता है।