scorecardresearch

केबिन क्रू हड़ताल: Air India Express ने 25 सदस्यों को बर्खास्तगी पत्र जारी किया

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बीमार होने की सूचना देने वाले शेष चालक दल के सदस्यों को भी गुरुवार शाम चार बजे तक काम पर लौटने या सेवा समाप्ति का सामना करने की अल्टीमेटम दी है।

Advertisement
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बीमार होने की सूचना देने वाले करीब 25 चालक दल के सदस्यों को सेवा समाप्ति पत्र जारी किया है
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बीमार होने की सूचना देने वाले करीब 25 चालक दल के सदस्यों को सेवा समाप्ति पत्र जारी किया है

Air India Express ने बीमार होने की सूचना देने वाले करीब 25 चालक दल के सदस्यों को सेवा समाप्ति पत्र जारी किया है, जिसके कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Tata Group के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बीमार होने की सूचना देने वाले शेष चालक दल के सदस्यों को भी गुरुवार शाम चार बजे तक
 काम पर लौटने या सेवा समाप्ति का सामना करने की अल्टीमेटम दी है। 

advertisement

Also Read: Air India Express Flights Delayed: केबिन क्रू की कमी के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द कीं

एयर इंडिया एक्सप्रेस

सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता के कारण गुरुवार के लिए कम से कम 60 उड़ानें रद्द कर दी हैं।  उन्होंने कहा कि चालक दल के एक वर्ग के सामूहिक अवकाश पर जाने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई है। 
एयरलाइन में करीब 1,400 चालक दल के सदस्य हैं, जिनमें करीब 500 वरिष्ठ स्तर के हैं। एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध
 में 200 से अधिक चालक दल के सदस्यों ने मंगलवार रात से बीमार होने की सूचना देना शुरू कर दिया, जिसके कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।