scorecardresearch
Advertisement

PM Modi Speech: मनीला में बोले पीएम मोदी, भारत-ASEAN के रिश्तों को एक्ट ईस्ट पॉलिसी से मिली नई रफ्तार

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित ASEAN-India Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और आसियान देशों के मजबूत होते संबंधों पर अहम बयान दिया। पीएम मोदी ने ASEAN की सफल अध्यक्षता और भारत के देश समन्वयक के रूप में योगदान के लिए राष्ट्रपति मार्कोस को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ASEAN नेताओं के साथ यह उनका 13वां संवाद है। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने आसियान के साथ संबंधों को नई गति और गहराई दी है। अब दोनों की साझेदारी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे क्षेत्रों में विस्तार कर रही है।