scorecardresearch
Advertisement

गुजरात में पीएम मोदी ने दी ₹400 करोड़ की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इन परियोजनाओं में गोरा-भांडरा रोड का विकास, जीरो-वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, खलवानी में इको-टूरिज्म डेवलपमेंट और कैक्टस व बटरफ्लाई गार्डन में नई सुविधाएं शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य एकता नगर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूत करना है।