Newsबिजनेस न्यूजVideoचावल उत्पादन में लगातार दूसरे साल चीन से आगे भारत, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी
Advertisement
चावल उत्पादन में लगातार दूसरे साल चीन से आगे भारत, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 26, 2026 11:56 IST
कृषि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि देश में खाद्यान्न उत्पादन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 3785.38 लाख टन तक पहुंच गया है, जो वर्ष 2024-25 के मुकाबले 208.06 लाख टन अधिक है। वहीं, खरीफ फसलों का उत्पादन भी पिछले पांच वर्षों के औसत से अधिक रहा है। चावल उत्पादन के मामले में भारत ने लगातार दूसरे साल चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, गेहूं उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
