scorecardresearch
Advertisement

ASEAN India Summit 2026: विकसित भारत 2047 से इंडो-पैसिफिक तक, PM Modi ने बताया साझेदारी का विजन

फिलीपींस की राजधानी मनीला में ASEAN-India Summit को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में भविष्य प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग से तय होना चाहिए। पीएम मोदी ने ASEAN Community Vision 2045 और विकसित भारत 2047 को साझा आकांक्षाओं से जोड़ा। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के निर्माण में व्यापक रणनीतिक साझेदारी की अहमियत बताई।