scorecardresearch
Advertisement

Andhra Pradesh: निवेशकों की सुरक्षा के लिए बनेगा नया कानून, नारा लोकेश ने बताया सरकार का प्लान

आंध्र प्रदेश में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार निवेशकों की सुरक्षा के लिए नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। विशाखापत्तनम में आयोजित CII Summit 2026 में आईटी मंत्री नारा लोकेश ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी निवेशकों से किए गए वादे पूरे हों, इसके लिए नया कानून बनाया जाएगा। इस बिल को विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। सरकार निवेशकों को मिलने वाली आर्थिक मदद समय पर देने के लिए भी खास व्यवस्था कर रही है। नारा लोकेश ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मांगी।