scorecardresearch

आपकी भी बाइक या कार का है Matte पेंट? गलत तरीके से सफाई करने पर खराब हो जाएगी लुक - ऐसे करें केयर

मैट पेंट को मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है। गलत तरीके से साफ करने या पॉलिश करने पर इसका टेक्सचर खराब हो सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताएंगे की अगर आपके पास मैट पेंट वाली बाइक है तो उसकी केयर कैसे करनी है और उसे कैसे साफ करना है।

Advertisement
AI Generated Image

How to maintain Matte Paint: नई बाइक या कार खरीदते समय मैट (Matte) पेंट फिनिश आजकल युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। यह ग्लॉसी पेंट की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है।

हालांकि मैट पेंट को मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है। गलत तरीके से साफ करने या पॉलिश करने पर इसका टेक्सचर खराब हो सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताएंगे की अगर आपके पास मैट पेंट वाली बाइक है तो उसकी केयर कैसे करनी है और उसे कैसे साफ करना है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

क्यों खास देखभाल मांगता है मैट पेंट?

मैट पेंट की सतह रफ टेक्सचर वाली होती है, जो रोशनी को रिफ्लेक्ट करने की बजाय एब्जॉर्ब करती है। इसी वजह से यह चमकदार नहीं दिखता। लेकिन यही टेक्सचर गंदगी, ऑयल मार्क्स और स्क्रैच को जल्दी पकड़ लेता है।

मैट पेंट वाली बाइक या कार की ऐसे करें केयर

1. कभी भी वैक्स या पॉलिश न करें

मैट पेंट पर वैक्स या शाइनिंग पॉलिश लगाने से उसकी फिनिश खराब हो सकती है और वह जगह चमकदार दिखने लगेगी। इससे पैच जैसा लुक आ सकता है।

2. केवल pH-न्यूट्रल शैम्पू का इस्तेमाल करें

बाइक धोते समय हार्ड डिटर्जेंट या घरेलू साबुन का उपयोग न करें। मैट पेंट के लिए खास बाइक शैम्पू या pH-न्यूट्रल क्लीनर ही इस्तेमाल करें। बाजार में मैट पेंट के लिए कई शैम्पू मौजूद हैं जो आपको आसानी से किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केटप्लेस पर 300-500 रुपये के बीच में मिल जाएगी।

3. माइक्रोफाइबर कपड़े से सफाई

रफ कपड़ा या स्पंज स्क्रैच छोड़ सकता है। हमेशा सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें।

4. दाग तुरंत साफ करें

फ्यूल गिरने, कीचड़ या बर्ड ड्रॉपिंग जैसे दागों को तुरंत साफ करें। लंबे समय तक छोड़ने पर ये पेंट में दाग छोड़ सकते हैं।

5. सीधी धूप से बचाएं

लंबे समय तक धूप में पार्क करने से रंग फीका पड़ सकता है। संभव हो तो कवर का इस्तेमाल करें।

इन चीजों का रखें ध्यान

  • जोर से रगड़कर सफाई ना करें।
  • हाई-प्रेशर वॉशर को बहुत पास से इस्तेमाल ना करें।
  • पॉलिश या वैक्स का इस्तेमाल ना करें।
  • केमिकल बेस्ड क्लीनर का उपयोग ना करें।