scorecardresearch

खेती से लखपति बनने का फॉर्मूला! मोदी सरकार ने इस फसल की MSP ₹10,346 प्रति क्विंटल की - समझें कमाई का पूरा गणित

एक सवाल जो मन में आता है वो ये है कि आखिर वो कौन सी फसल है जिसका MSP सबसे अधिक है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे।

Advertisement
AI Generated Image

Highest MSP Crop: बीते बुधवार आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने को मंजूरी दी थी। इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम दिलाना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

ऐसे में एक सवाल जो मन में आता है वो ये है कि आखिर वो कौन सी फसल है जिसका MSP सबसे अधिक है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे।

किस फसल की सबसे अधिक एमएसपी?

मार्केटिंग सीजन 2026-27 के अपडेटेड डेटा के अनुसार सबसे अधिक MSP वाली फसल तिल (Sesamum) है। इसकी MSP को सरकार ने ₹9,846 से बढ़ाकर ₹10,346 प्रति क्विंटल कर दी है।

दूसरे नंबर पर रामतिल (नाइजरसीड) है जिसकी एमएसपी ₹9,537 से बढ़ाकर लगभग ₹10,052 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

तीसरे नंबर पर मूंग है जिसकी MSP ₹8,768 रुपये से बढ़ाकर ₹8,780 प्रति क्विंटल कर दी गई है।

चौथे नंबर पर कपास (लंबे रेशे वाला) है जिसकी MSP ₹8,110 रुपये से बढ़ाकर ₹8,667 प्रति क्विंटल कर दी गई है।

पांचवे नंबर पर कपास (मध्यम रेशा) है जिसकी MSP ₹7,710 रुपये से बढ़ाकर ₹8,267 प्रति क्विंटल कर दी गई है।

लखपति बनने का कैलकुलेशन

अगर कोई किसान सिर्फ तिल की फसल से 1 लाख रुपये की कमाई करना चाहता है, तो उसे करीब 10 क्विंटल उत्पादन करना होगा। देश में आम तौर पर तिल की पैदावार 3 से 4 क्विंटल प्रति एकड़ के आसपास रहती है।

इस हिसाब से किसान को लगभग 3 एकड़ जमीन पर खेती करनी पड़ सकती है। हालांकि, अच्छी सिंचाई, उन्नत बीज और सही तकनीक अपनाने वाले किसान कम जमीन में भी ज्यादा उत्पादन हासिल कर सकते हैं। बेहतर खेती करने पर 2 एकड़ के आसपास जमीन से भी 1 लाख रुपये तक की फसल निकाली जा सकती है।