scorecardresearch
Advertisement

पुस्तक के लेखक ने 1991 की एकता यात्रा को राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रीय चेतना का अभियान बताया है

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ अपने दशकों पुराने अनुभवों को अपनी नई पुस्तक ‘अपनापन’ में साझा किया है। इस पुस्तक में शिवराज सिंह चौहान ने मोदी जी के नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रसेवा, संगठन क्षमता और लोगों के प्रति उनके अपनापन को बेहद करीब से दिखाने का प्रयास किया है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने मोदी जी को सिर्फ मंचों पर भाषण देते हुए नहीं देखा, बल्कि देर रात तक देश के लिए काम करने वाले एक समर्पित नेता के रूप में महसूस किया है। पुस्तक में 1991 की एकता यात्रा से जुड़े अनुभवों का भी उल्लेख है, जिसने लेखक को मोदी जी के नेतृत्व को और करीब से समझने का अवसर दिया।