हिमाचल में बाहरी गाड़ियों को अब ज्यादा देना होगा टोल टैक्स! सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस - डिटेल्स
इसका मतलब साफ है कि अगर आप कार, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल से हिमाचल जाना चाहते हैं तो अब आपको अभी टोल टैक्स देना होगा।

छुट्टियों में हिमाचल में घूमने जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बाहर से आने वाली गाड़ियों पर लगने वाली एंट्री फीस को बढ़ा दिया है। इसका मतलब साफ है कि अगर आप कार, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल से हिमाचल जाना चाहते हैं तो अब आपको अभी टोल टैक्स देना होगा।
कब से लागू होगी बढ़ी हुई एंट्री फीस?
बढ़ी हुई एंट्री फीस 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहले ही अपनी टोल पॉलिसी जारी कर दी थी, जो 1 अप्रैल से लागू होने जा रही है। इसके साथ ही सरकार ने आने वाले सभी ट्रैवलर्स से अपनी गाड़ियों में FASTag की सुविधा लगाने को कहा है, जिससे टोल पर टैक्स भरने में आसानी हो।
छोटी गाड़ियों पर कितनी एंट्री फीस बढ़ेगी?
बाहर से आने वाली गाड़ियों पर लगने वाली एंट्री फीस को बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है। अब से गैर-हिमाचली गाड़ियां यानी कार, वैन, जीप और लाइट मोटर व्हीकल को यह बढ़ा हुआ टैक्स देना होगा। इन गाड़ियों के लिए पहले एंट्री फीस 70 रुपये थी , जो अब 1 अप्रैल से बढ़कर 170 रुपये हो जाएगी।
बस और ट्रकों पर बढ़ेगी एंट्री फीस
पॉलिसी के अनुसार 12+1 से ज्यादा और 32+1 तक सीटिंग वाली गाड़ियां जैसे मिनी बस से 200 से 320 रुपये तक एंट्री फीस लिया जाएगी। वहीं 32+1 से ज्यादा सीटिंग वाली बसों और दो एक्सल तक के ट्रकों को 250 से 570 रुपये तक टैक्स देना पड़ेगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कमर्शियल बसों के लिए यह दर 600 रुपये तक जा सकती है।
तीन एक्सल वाले कमर्शियल वाहनों को 600 रुपये एंट्री फीस के रूप में देना होगा।। वहीं भारी निर्माण मशीन और 4 से 6 एक्सल वाले भारी वाहनों से 800 रुपये की एंट्री फीस वसूल की जाएगी। इसके अलावा 7 से ज्यादा एक्सल वाले वाहनों से 900 रुपये कि एंट्री फीस ली जाएगी।
ट्रैक्टर और ऑटो रिक्शा
सरकार ने परमिट के साथ आने वाले गैर-हिमाचली ट्रैक्टर के लिए 100 रुपये प्रति दिन एंट्री फीस तय की गई है। वहीं बाहर से आने वाले मोटर रिक्शा और स्कूटर रिक्शा से हर दिन 30 रुपये की एंट्री फीस ली जाएगी।
साथ ही आसपास के इलाकों में चलने वाली गैर-हिमाचली गाड़ियों को कुछ राहत देते हुए उन पर हर दिन 100 रुपये एंट्री फीस लगाने का तय किया गया है।

