Advertisement
दिसंबर से शुरू हो सकता है काशी रोपवे, 16 मिनट में कैंट से गोदौलिया का सफर
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 4, 2026 12:10 IST
वाराणसी में काशी रोपवे परियोजना का काम 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है और दिसंबर 2026 से यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने की संभावना है। इस रोपवे के जरिए कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का सफर महज 16 मिनट में पूरा होगा। करीब 3.85 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में पांच स्टेशन और 148 गंडोले बनाए गए हैं। पूरे सफर का किराया 50 रुपये तय किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा से लेकर आधुनिक सुविधाओं तक इस रोपवे में कई खास इंतजाम किए गए हैं। देखिए काशी के इस शानदार रोपवे सफर की पूरी जानकारी।
