scorecardresearch
Advertisement

दिवाली से पहले दिल्ली में जहरीली हवा! अक्षरधाम धुंध में गायब, 22 इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 4 नवंबर की सुबह अक्षरधाम मंदिर धुंध और प्रदूषण की चादर में ढका नजर आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का ओवरऑल AQI 377 दर्ज किया गया, जो Very Poor कैटेगरी में आता है। वहीं दिल्ली के करीब 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है। कुछ इलाकों में आंकड़ा 450 भी पार कर गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आखिर कब मिलेगी दिल्ली को साफ हवा?