Newsट्रेंडिंगVideo₹80 लाख तक बीमा और मुफ्त कैशलेस इलाज...यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों समेत संविदाकर्मियों को बड़ा तोहफा
Advertisement
₹80 लाख तक बीमा और मुफ्त कैशलेस इलाज...यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों समेत संविदाकर्मियों को बड़ा तोहफा
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 8, 2026 16:46 IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े संविदा कार्मिकों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब 10 हजार रुपये से अधिक नेट मासिक वेतन पाने वाले कार्मिकों को 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। अस्थायी या आंशिक विकलांगता, एयर एक्सीडेंट और बच्चों की पढ़ाई व बेटियों के विवाह के लिए भी एड ऑन कवर दिया जाएगा। 10 हजार रुपये से कम वेतन पाने वालों को जीरो बैलेंस अकाउंट पर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। सरकार ₹5 लाख कैशलेस इलाज का खर्च खुद उठाएगी।
