scorecardresearch
Advertisement

Delhi-NCR में मॉनसून ने दी गर्मी से राहत! IMD ने 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट किया जारी

दिल्ली NCR में आखिरकार मॉनसून की बारिश ने मौसम बदल दिया है। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिली है। कर्तव्य पथ और इंडिया गेट के आसपास मौसम सुहावना दिखा और लोग बारिश के बाद बाहर निकलकर मौसम का मजा लेते नजर आए। IMD के मुताबिक दिल्ली NCR में अगले कुछ दिनों तक रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।