scorecardresearch
Advertisement

किसानों के लिए खुलेंगे दुनिया के नए बाजार! FTA के फायदे बताने से लेकर एक्सपोर्ट क्वालिटी खेती तक का प्लान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए दुनिया के नए बाजार खोलने की दिशा में सरकार के प्लान की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग देशों के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का फायदा किसानों तक पहुंचाने के लिए राज्यों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। किसानों को इन समझौतों की सही जानकारी देने के साथ ही एक्सपोर्ट क्वालिटी की खेती पर जोर दिया जाएगा। आखिर भारतीय किसानों को विदेशी बाजारों में कैसे मिलेंगे नए मौके? खेती से होने वाली कमाई बढ़ाने के लिए क्या है सरकार की तैयारी? जानिए इस वीडियो में।