scorecardresearch
Advertisement

गोल्ड और सिल्वर खरीदने का यह है सही समय? एक्सपर्ट ने बताया कहां तक जाएगा सोना और चांदी का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद क्या अब खरीदारी का सही मौका है? एक्सपर्ट अजय के मुताबिक सोने के फंडामेंटल में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। डी-डॉलराइजेशन, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी और फिजिकल डिमांड सोने को सपोर्ट कर रही है। वहीं चांदी को इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई डेफिसिट से मजबूती मिल रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी में 56-57 डॉलर का बेस और 70 डॉलर अहम रेजिस्टेंस है। यह स्तर टूटने पर साल के अंत तक 90 डॉलर के करीब भाव पहुंचने का अनुमान है। घरेलू बाजार में ₹3 लाख तक का स्तर देखने को मिल सकता है।