scorecardresearch
Advertisement

भारत जब मदद करता है तो पासपोर्ट नहीं देखता ना ही उसका रंग देखता है: ऑस्ट्रेलिया में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा मानवता को सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने कहा कि संकट के समय भारत ने कई देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकाला, ज़रूरतमंदों तक दवाइयाँ पहुंचाईं और 100 से अधिक देशों को वैक्सीन भेजी। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत जब मदद करता है तो पासपोर्ट या उसका रंग नहीं देखता।" उन्होंने जोर देकर कहा कि यही वजह है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की भी सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और वैश्विक सहयोग में उसकी भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है।