scorecardresearch
Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई, अब लक्ष्य है 'Grow More': पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फार्मा और रक्षा उत्पाद दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की रक्षा क्षमता और सटीक कार्रवाई को देखा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों के ठिकानों पर हुए हमलों की गूंज दुनिया भर में सुनाई दी और इससे भारत की ताकत का संदेश गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब यहीं रुकने वाला नहीं है। देश का लक्ष्य लगातार आगे बढ़ना, नई ऊंचाइयों को हासिल करना और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाना है।