scorecardresearch
Advertisement

पूरे देश में पहुंचा मानसून, दिल्ली NCR में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देशभर में मानसून अब पूरी तरह पहुंच चुका है। IMD वैज्ञानिक डॉ नरेश के मुताबिक मानसून ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों को भी कवर कर लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से मौसम में बदलाव हुआ है। फिलहाल यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में आज और कल बेहद भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली NCR के लिए आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।