scorecardresearch
Advertisement

Nepal Flood Ground Report: त्रिशुली ने मचाई तबाही, अपनों की तलाश में मलबे तक पहुंच रहे लोग

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तबाही की असली तस्वीरें सामने आने लगी हैं। बेत्रावती में त्रिशुली नदी का फैलाव कई गुना बढ़ गया और बाजार, सड़कें, पुल, घर और दुकानें मलबे में बदल गए। जिन इलाकों में कुछ दिन पहले यात्रियों और स्थानीय लोगों की चहल-पहल थी, वहां अब लोग अपने परिजनों की तलाश में दुर्गम रास्तों से पहुंच रहे हैं। कई बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का अब भी कोई सुराग नहीं है। पानी का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन पीछे छूटी टूटी इमारतें, बच्चों की किताबें और जूते आपदा की भयावहता बयां कर रहे हैं।