Top 5 Stories: H-1B वीजा विवाद, Volkswagen का EV निवेश रुका, ट्रंप का नया दावा समेत पढ़ें पांच बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए H-1B वीजा विवाद से अमेरिका में भारतीयों की नौकरियों और हाउसिंग मार्केट पर बढ़ती चिंता, Volkswagen के भारत में EV निवेश रोकने की वजह और स्मॉलकैप-मिडकैप फंडों में बढ़ते निवेश का जोखिम। साथ ही भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप के नए दावे और रिकॉर्ड कोयला सप्लाई के बावजूद बिजलीघरों में घटते स्टॉक की पूरी कहानी।

1. H-1B Visa: अमेरिका में भारतीयों की नौकरियों पर क्यों मचा बवाल? अब मकानों के बाजार तक पहुंची इसकी आंच
अमेरिका में भारतीय IT कर्मचारियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कुछ लोगों का आरोप है कि H-1B वीजा के जरिए विदेशी कर्मचारियों की भर्ती से अमेरिकियों के रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच ट्रंप प्रशासन के सख्त वीजा नियमों ने नई चिंताएं बढ़ा दी हैं। आखिर भारतीय इस विवाद के केंद्र में क्यों हैं और अमेरिकी हाउसिंग मार्केट से इसका क्या कनेक्शन है? जानिए।
2. Volkswagen ने भारत में EV निवेश पर लगाया ब्रेक! सज्जन जिंदल के JSW Group से जुड़ा है मामला, जानें पूरी वजह
भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतरने की तैयारी कर रही Volkswagen ने फिलहाल अपने EV प्रोजेक्ट में नया निवेश रोक दिया है। जर्मन कंपनी सज्जन जिंदल के JSW Group के साथ संभावित साझेदारी पर स्पष्टता चाहती है। आखिर डिजाइन तैयार होने के बावजूद कंपनी पैसा लगाने से क्यों बच रही है और इससे भारत में उसकी इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग पर क्या असर पड़ेगा?
3. Smallcap Mutual Fund में निवेशकों की भीड़! हर ₹100 में से ₹44 इन फंडों में, फिर क्यों बढ़ रही चिंता?
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्मॉलकैप और मिडकैप म्यूचुअल फंड में निवेशकों का पैसा तेजी से पहुंच रहा है। सितंबर में इक्विटी फंड के कुल निवेश का 44% हिस्सा इन्हीं कैटेगरी में गया। लेकिन बाजार में गिरावट के बाद भी इन शेयरों का वैल्यूएशन महंगा बना हुआ है। क्या निवेशकों का भरोसा अब जोखिम बढ़ा रहा है? जानिए रिपोर्ट के अहम संकेत।
4. '250% टैरिफ की धमकी दी और जंग रुक गई', ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान पर दावा, नोबेल नहीं मिलने का भी दर्द
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच 2025 में हुए सैन्य संघर्ष को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। फ्लोरिडा की चुनावी रैली में उन्होंने बताया कि कैसे 250% टैरिफ की चेतावनी के बाद दोनों देशों ने गोलीबारी रोक दी थी। हालांकि, भारत पहले ही अमेरिकी मध्यस्थता के दावों को खारिज कर चुका है। जानिए ट्रंप ने अब क्या कहा।
5. El Niño 2026: कोयले की रिकॉर्ड सप्लाई फिर भी बिजलीघरों में स्टॉक कम! आखिर क्यों बढ़ रही भारत की मुश्किल?
भारत में इस साल कम बारिश ने बिजली उत्पादन का पूरा गणित बदल दिया है। हाइड्रोपावर में गिरावट के बीच थर्मल पावर प्लांट पर दबाव बढ़ गया है। रेलवे रिकॉर्ड मात्रा में कोयला पहुंचा रहा है, फिर भी कई बिजलीघरों में स्टॉक बेहद कम है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और बढ़ती बिजली की मांग कितनी बड़ी चुनौती बन सकती है? जानिए।

