Advertisement
भावुक होकर फैसले लेती है नई पीढ़ी, ठंडे दिमाग से नहीं सोचती: मोहन भागवत
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 27, 2026 14:57 IST
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी की सोच और फैसले लेने के तरीके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के युवा कई बार भावनाओं में आकर फैसले ले लेते हैं और हर बात पर शांत दिमाग से नहीं सोचते। उनके मुताबिक जो व्यक्ति भरोसेमंद दिखाई देता है उसकी बातों से युवा जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। भागवत ने कहा कि पश्चिमी सोच की आंख बंद करके नकल करने के बजाय भारतीय अनुभव और अपनी परंपराओं को भी समझना चाहिए।
