scorecardresearch

Maruti Brezza का नया Turbo Boosterjet वर्जन लॉन्च, ₹7.39 लाख से कीमत; 20.47 kmpl माइलेज और...

नई Brezza Turbo Boosterjet की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,39,900 रुपये रखी गई है। कंपनी इसके जरिए बेहतर परफॉर्मेंस के साथ फ्यूल एफिशिएंसी चाहने वाले युवा ग्राहकों को साधना चाहती है।

Advertisement
Maruti Suzuki Brezza Turbo Boosterjet

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Brezza का नया Turbo Boosterjet वर्जन पेश किया है। कंपनी ने इसमें पहली बार टर्बो-पेट्रोल पावरट्रेन दिया है। नई Brezza Turbo Boosterjet की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,39,900 रुपये रखी गई है। कंपनी इसके जरिए बेहतर परफॉर्मेंस के साथ फ्यूल एफिशिएंसी चाहने वाले युवा ग्राहकों को साधना चाहती है।

advertisement

Brezza Turbo Boosterjet: नया इंजन, 20.47 kmpl माइलेज

नई Brezza Turbo Boosterjet में 997cc टर्बोचार्ज्ड Boosterjet पेट्रोल इंजन और नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इंजन 5,500 rpm पर 110.2 PS की पावर और 2,000-3,500 rpm के बीच 170 Nm टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह वर्जन 20.47 kmpl का माइलेज देगा।

नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

मारुति सुजुकी ने मौजूदा 1.5-लीटर K15C Dual Jet Dual VVT इंजन वाली Brezza को भी अपडेट किया है। इसमें अब नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। 6-स्पीड ऑटोमैटिक और पैडल शिफ्टर्स का विकल्प भी मौजूद है। कंपनी इस वर्जन में 21.09 kmpl माइलेज का दावा करती है।

Brezza S-CNG: बूट स्पेस बचाने के लिए बदला टैंक

S-CNG वर्जन में कंपनी ने अंडरबॉडी CNG टैंक को नए तरीके से डिजाइन किया है, जिससे बूट स्पेस बना रहता है। इसमें Idle Start-Stop टेक्नोलॉजी और नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया गया है। CNG मोड में यह 87.8 PS की पावर, 121.5 Nm टॉर्क और 26.9 km/kg का दावा किया गया माइलेज देता है।

2026 Brezza चार वेरिएंट में उपलब्ध

2026 Brezza चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में उपलब्ध है। LXi में छह एयरबैग, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और LED हेडलैंप मिलते हैं। VXi में 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रिवर्स कैमरा, रियर AC वेंट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

Brezza ZXi और ZXi+

ZXi में 10.1-इंच SmartPlay Pro X सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलते हैं। ZXi+ में Blind-Spot Warning with Lane Change Alert और Rear Cross Traffic Alert के साथ Arkamys साउंड ट्यूनिंग, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग और PM2.5 एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।