scorecardresearch
Advertisement

सेना, नौसेना और वायुसेना के सामने भार्गवास्त्र ने दिखाया दम एक साथ कई ड्रोन कर सकता है तबाह

सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने नागपुर में सेना, नौसेना और वायुसेना के सामने स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ का प्रदर्शन किया। यह सिस्टम सिर्फ एक ड्रोन ही नहीं, बल्कि एक साथ उड़ रहे कई ड्रोन के झुंड को भी निशाना बना सकता है। इसमें भारत में बने रॉकेट और छोटी सटीक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। यह अलग-अलग दूरी से आने वाले दुश्मन ड्रोन को कई स्तरों पर खत्म कर सकता है। कंपनी का कहना है कि भार्गवास्त्र कम खर्च में मजबूत सुरक्षा देने वाला असरदार सिस्टम साबित हो सकता है।