Juniper Green Energy IPO: प्राइस बैंड तय! 30 जुलाई से खुलेगा ₹1,800 करोड़ का इश्यू, चेक करें पूरी डिटेल
IPO 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 3 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई से शुरू होगी। IPO में शेयरों के अलॉटमेंट का आधार 4 अगस्त को तय होने की उम्मीद है।

Juniper Green Energy ने अपने 1,800 करोड़ रुपये के IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने इश्यू के लिए 214-225 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। IPO 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 3 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई से शुरू होगी।
कब होगी लिस्टिंग?
IPO में शेयरों के अलॉटमेंट का आधार 4 अगस्त को तय होने की उम्मीद है। कंपनी 5 अगस्त को रिफंड और सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट करने की प्रक्रिया पूरी करेगी। Juniper Green Energy के शेयर 6 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
अपर प्राइस बैंड 225 रुपये के हिसाब से गुरुग्राम की इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का मार्केट कैप करीब 12,802.47 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
IPO से जुटाए पैसे का कंपनी कहां करेगी इस्तेमाल?
Juniper Green Energy IPO से मिलने वाली नेट रकम में से 1,411.9 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च होगी। जून 2026 तक कंपनी की कंसोलिडेटेड आउटस्टैंडिंग फंड-बेस्ड उधारी 13,266 करोड़ रुपये थी।
Juniper Green Energy का कितना बड़ा कारोबार?
कंपनी के मुताबिक, वह भारत के 10 सबसे बड़े रिन्यूएबल इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स में शामिल है। जून 2026 तक उसके पोर्टफोलियो में 50 प्रोजेक्ट और कुल 7,910.20 MW यानी 10,247.06 MWp क्षमता थी।
इनमें 1,794.80 MW क्षमता वाले 20 प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हैं। 2,875.40 MW क्षमता वाले 19 कॉन्ट्रैक्टेड प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं, जबकि 3,240 MW क्षमता के 11 अवॉर्डेड प्रोजेक्ट भी निर्माणाधीन हैं।
मुनाफा 10.9%, रेवेन्यू 41.3% बढ़ा
मार्च 2026 में खत्म वित्त वर्ष में Juniper Green Energy का मुनाफा 10.9% बढ़कर 40.5 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 41.3% बढ़कर 718.9 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने ACME Solar Holdings, NTPC Green Energy और Adani Green Energy को अपने लिस्टेड प्रतिद्वंद्वियों में शामिल किया है।
ICICI Securities, HSBC Securities and Capital Markets India, JM Financial और Kotak Mahindra Capital Company इस IPO के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि Kfin Technologies रजिस्ट्रार है।

