Advertisement
यूपी में न कर्फ्यू न दंगा, सब चंगा है: सीएम योगी ने विपक्ष पर किया तीखा हमला
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 27, 2026 13:59 IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून-व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में अब न कर्फ्यू है और न दंगा है। जन्माष्टमी, रामनवमी, दुर्गा पूजा, होली और दीपावली जैसे त्योहार लोग परिवार के साथ उत्साह से मनाते हैं। योगी ने पिछली सरकारों पर विकास का विजन नहीं होने और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति दोपहर तक सोता हो और जनता से संवाद न करता हो उससे विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है। पूरा बयान वीडियो में देखिए।
