scorecardresearch
Advertisement

India-US Trade Deal पर किसानों का विरोध तेज, सरकार का दावा- हर समझौते में किसानों के हित को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

किसानों के दिल्ली मार्च और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। किसान संगठनों ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण महापंचायत में जाने से रोका गया, जबकि विपक्ष ने सरकार से बातचीत शुरू करने और ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की मांग की। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने किसान आंदोलन में हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उन्हें किसी नुकसान से बचाने का भरोसा दिया है।