scorecardresearch

‘Ramayana’ ट्रेलर लॉन्च में ऋषभ की खास घड़ी बनी चर्चा का विषय ,जानिए क्या है इसकी खासियत

‘Ramayana’ के ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर और यश जैसे सितारे मौजूद थे, लेकिन लोगों की नजर ऋषभ रिखीराम शर्मा की कलाई पर टिक गई। लाखों रुपये की यह घड़ी सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि अपने खास डिजाइन, धार्मिक निशानों और खुले मैकेनिकल सिस्टम की वजह से चर्चा में है।

Advertisement

In Short

  • ऋषभ रिखीराम शर्मा ने ‘Ramayana’ ट्रेलर लॉन्च में ₹35.8 लाख की Jacob & Co. ‘Ram Janmabhoomi’ वॉच पहनी।
  • वॉच में स्केलेटन डायल, ऑरेंज स्ट्रैप और अंदर चलते गियर साफ दिखाई देते हैं।
  • डायल पर भगवान राम और हनुमान की आकृतियों के साथ “JAI SHRI RAM” लिखा गया है।

Ramayana trailer: दिल्ली में हुए ‘Ramayana’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए। इवेंट की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों की नजरें सितारों के कपड़ों और लुक के साथ एक खास एक्सेसरी पर भी टिक गईं। यह कोई आम घड़ी नहीं थी,

advertisement

बल्कि अपने लुक और उससे जुड़ी कहानी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। लेकिन इतने बड़े सितारों की मौजूदगी के बीच आखिर इस घड़ी ने सबका ध्यान कैसे खींच लिया?

रणबीर और यश के बीच भी घड़ी पर टिकी नजर

इवेंट के दौरान ऋषभ रिखीराम शर्मा को रणबीर कपूर और यश समेत कई बड़े फिल्मी सितारों के साथ देखा गया। इतने बड़े स्टार्स के बीच भी उनकी कलाई पर बंधी Jacob & Co. की ‘Ram Janmabhoomi’ वॉच लोगों की नजरों से बच नहीं सकी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी की कीमत करीब ₹35.8 लाख है। लेकिन इसकी चर्चा सिर्फ महंगी कीमत की वजह से नहीं हो रही। इसका खास डिजाइन, भगवान राम से जुड़ी डिटेल्स और अंदर साफ दिखने वाला मैकेनिकल सिस्टम इसे दूसरी लक्जरी वॉच से अलग बनाता है। अब सवाल है कि इसका ऑरेंज स्ट्रैप घड़ी को कितना बोल्ड और अलग लुक देता है?

ऑरेंज स्ट्रैप के साथ मिलता है बोल्ड लुक

इस घड़ी को बड़े और मॉडर्न केस में बनाया गया है। इसके साथ चमकीले ऑरेंज रंग का रबर स्ट्रैप दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी और बोल्ड लुक देता है।

ऑरेंज और सैफ्रन कलर का कॉम्बिनेशन इसे दूर से ही बाकी घड़ियों से अलग दिखाता है। इसका डिजाइन धार्मिक थीम के साथ मॉडर्न लक्जरी लुक भी देता है। लेकिन इसके डायल के अंदर चलते हुए गियर साफ कैसे दिखाई देते हैं?

स्केलेटन डायल में दिखते हैं चलते हुए गियर

इस वॉच में स्केलेटन डायल दिया गया है। यानी घड़ी के अंदर लगे गियर और दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स बाहर से साफ दिखाई देते हैं।

आमतौर पर घड़ियों के अंदर के पार्ट्स सॉलिड डायल के पीछे छिपे रहते हैं, लेकिन इस वॉच में अंदर का पूरा मैकेनिज्म ही डिजाइन का हिस्सा है। इसे तैयार करने में काफी प्रिसीजन की जरूरत होती है, ताकि अंदर के पार्ट्स सही तरीके से काम भी करें और देखने में अच्छे भी लगें। लेकिन डायल पर भगवान राम और हनुमान से जुड़ी कौन-कौन सी खास डिटेल्स दी गई हैं?

भगवान राम और हनुमान की बनी हैं आकृतियां

घड़ी के डायल पर भगवान राम और भगवान हनुमान की बारीक आकृतियां बनाई गई हैं। इसके साथ घड़ी की बॉडी में सैफ्रन रंग की डिटेलिंग भी दी गई है।

advertisement

चैप्टर रिंग के निचले हिस्से में “JAI SHRI RAM” लिखा हुआ है। इन सभी डिटेल्स की वजह से यह सिर्फ एक फैशन एक्सेसरी नहीं रहती, बल्कि राम जन्मभूमि से जुड़ी कहानी और पहचान भी दिखाती है। लेकिन क्या अब लक्जरी चीजों में महंगे डिजाइन के साथ उनकी कहानी भी उतनी ही जरूरी हो गई है?

लक्जरी में अब डिजाइन के साथ कहानी भी जरूरी

ऋषभ शर्मा की यह घड़ी लक्जरी मार्केट के बदलते ट्रेंड को दिखाती है। अब लोग सिर्फ महंगा मैटेरियल या बड़ा ब्रांड नेम देखकर कोई प्रोडक्ट नहीं खरीदते, बल्कि उससे जुड़ी कहानी और उसकी खास पहचान को भी अहमियत देते हैं।

‘Ram Janmabhoomi’ वॉच में हाई-एंड वॉचमेकिंग के साथ धार्मिक और कल्चरल डिटेल्स को जोड़ा गया है। यही वजह है कि ₹35.8 लाख की कीमत से ज्यादा इसका आर्टवर्क, अंदर का मैकेनिकल सिस्टम और इससे जुड़ी कहानी लोगों के बीच चर्चा में है।