scorecardresearch
Advertisement

Delhi Weather Update: Delhi-NCR में बारिश के आसार, 3-5 डिग्री गिरेगा पारा, बोले IMD वैज्ञानिक

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के मौसम में बदलाव होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली-NCR में कल हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, 16 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान गिरना शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जानिए मौसम का पूरा पूर्वानुमान।