scorecardresearch
Advertisement

चीनी संकट की चर्चा के बीच CM Yogi का बड़ा दावा, UP में 7 महीने का स्टॉक मौजूद

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य में एक महीने की कुल चीनी खपत करीब 4 लाख टन है, जबकि 28 लाख टन चीनी का स्टॉक मौजूद है। यानी करीब 7 महीने की जरूरत पूरी की जा सकती है। CM योगी ने कहा कि 15 अक्टूबर से चीनी मिलें फिर शुरू होंगी और इसके बाद बड़े पैमाने पर चीनी का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी 25 करोड़ आबादी ही नहीं, देश की जरूरतों में भी बड़ी भूमिका निभाने की क्षमता है।