scorecardresearch

रियल एस्टेट कंपनी को मिला द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा प्रोजेक्ट! ₹3,700 करोड़ की बिक्री पर टिकी नजरें

द्वारका एक्सप्रेसवे पर रियल एस्टेट कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। करीब 10.84 एकड़ में बनने वाले नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने प्राइवेट लैंडलॉर्ड के साथ समझौता किया है। प्रोजेक्ट के कुछ फेज को RERA मंजूरी मिल चुकी है और लॉन्च की तैयारी तेज है।

Advertisement
Dwarka Expressway (Image: Nitin Gadkari, X handle)

रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) ने आज अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि उसने गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 10.84 एकड़ में बनने वाले एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए प्राइवेट लैंडलॉर्ड के साथ समझौता किया है।

advertisement

प्रोजेक्ट के फेज 1 और 3 को RERA रजिस्ट्रेशन मिल चुका है और इसे अक्टूबर 2026 के मध्य तक लॉन्च करने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट का बिक्री योग्य क्षेत्र करीब 21 लाख वर्ग फीट होगा और इसकी अनुमानित बिक्री करीब ₹3,700 करोड़ रहने की उम्मीद है। इसके साथ कंपनी के सभी प्रोजेक्ट्स का कुल GDV बढ़कर ₹27,308 करोड़ हो गया है।

कंपनी द्वारा जारी किए गए एक प्रेस रिलीज के मुताबिक द्वारका एक्सप्रेसवे का इलाका देश के प्रमुख और प्रीमियम रेजिडेंशियल मार्केट में तेजी से उभरा है। यहां घरों की लगातार मांग है, कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है और बड़े, RERA से मंजूर और लॉन्च के लिए तैयार प्रोजेक्ट्स की सप्लाई सीमित है।

कंपनी ने बताया कि इस कॉरिडोर पर करीब 21 लाख वर्ग फीट का प्रोजेक्ट हासिल करना Indiabulls Limited के लिए अहम माना जा रहा है। प्रोजेक्ट के तीन में से दो फेज को पहले ही RERA रजिस्ट्रेशन मिल चुका है और इसे अक्टूबर 2026 के मध्य में लॉन्च करने की योजना है, जिससे त्योहारी सीजन की मांग का फायदा मिल सकता है।

इससे कंपनी को NH-248BB कॉरिडोर के मजबूत और ज्यादा मांग वाले इलाके में प्रीमियम कीमत पर बिक्री की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के जुड़ने से कंपनी का कुल प्रोजेक्ट पाइपलाइन ₹27,000 करोड़ से ज्यादा के GDV तक पहुंच गया है। साथ ही, कंपनी NCR, MMR और दूसरे Tier-1 शहरों में इसी तरह के लैंडलॉर्ड-पार्टनर्ड प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने का मॉडल भी अपना सकती है।

Indiabulls Limited के मैनेजमेंट ने कहा कि इस नए प्रोजेक्ट के जुड़ने से देश के सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल मार्केट में कंपनी की लॉन्च पाइपलाइन मजबूत हुई है। प्रोजेक्ट के फेज 1 और फेज 3 को पहले ही RERA रजिस्ट्रेशन मिल चुका है।

कंपनी के मुताबिक, इससे वह शुरुआत से ही प्रोजेक्ट की वैल्यू को अनलॉक करने की स्थिति में है। साथ ही, कंपनी बिना ज्यादा पूंजी लगाए अपने कैपिटल-लाइट डेवलपमेंट मॉडल को आगे बढ़ाना और उसका विस्तार जारी रखेगी।

Indiabulls Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 1:20 बजे तक बीएसई पर 0.60% या 0.16 रुपये गिरकर 26.73 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।