scorecardresearch
Advertisement

2017 से किसानों से सीधे खरीद, MSP का लाभ सीधे खाते में; बिचौलियों की भूमिका खत्म कर पारदर्शिता बढ़ाई: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका थी, जिससे किसानों को MSP का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। सीएम योगी ने बताया कि अब सरकार किसानों से सीधे खरीद कर रही है और भुगतान DBT के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों का शासन पर भरोसा मजबूत हुआ है।