scorecardresearch
Advertisement

2,229KM की टैक्सी यात्रा ने बदल दी किस्मत, चीनी व्लॉगर को वायरल वीडियो पर मिला 5 लाख युआन का इनाम

चीनी व्लॉगर ली याओदे का चोंगकिंग से ल्हासा तक का टैक्सी सफर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने करीब 2,229 किलोमीटर की लंबी यात्रा टैक्सी से पूरी की और इसका वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिजांग प्रशासन ने ली याओदे को 500,000 युआन का इनाम देने का ऐलान किया। यह मामला सिर्फ एक यात्रा का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की ताकत और पर्यटन को बढ़ावा देने से भी जुड़ा है। जानिए कैसे एक टैक्सी सफर ने ली याओदे को चर्चा में ला दिया।