scorecardresearch
Advertisement

अलकनंदा मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार भारी बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में पानी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इस वीडियो में देखिए रुद्रप्रयाग का ताजा हाल, नदी का बढ़ता जलस्तर और प्रशासन की तैयारियां।