scorecardresearch

Q1 नतीजों के बाद इस मल्टीबैगर शेयर में आई जोरदार तेजी, 5 साल में निवेशकों को दिया 1012% रिटर्न

बीएसई पर आज यह शेयर 228.05 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 238.25 रुपये को टच किया है। कंपनी ने आज जून तिमाही (Q1FY27) के मजबूत नतीजे जारी किए जिसके बाद आज शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। 

Advertisement

खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी, Gokul Agro Resources के शेयर में आज 7% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि दोपहर 1:10 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.98% या 4.40 रुपये चढ़कर 227.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.71% या 3.82 रुपये चढ़कर 227.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस शेयर ने निवेशकों को बीते 5 साल में 1012% का बंपर रिटर्न दिया है।

advertisement

बीएसई पर आज यह शेयर 228.05 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 238.25 रुपये को टच किया है। कंपनी ने आज जून तिमाही (Q1FY27) के मजबूत नतीजे जारी किए जिसके बाद आज शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। 

रेवेन्यू और मुनाफे में दमदार बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में Gokul Agro Resources का परिचालन से कंसो रेवेन्यू सालाना आधार पर 7% बढ़कर ₹5,281.95 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹4,924.35 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी 7% बढ़कर ₹5,295.01 करोड़ रही।

परिचालन स्तर पर कंपनी का प्रदर्शन और मजबूत रहा। EBITDA 52% की बढ़ोतरी के साथ ₹217 करोड़ पर पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹142.62 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 2.90% से बढ़कर 4.10% हो गया।

PAT में 74% की छलांग, EPS भी मजबूत

कंपनी का PAT सालाना आधार पर 74% बढ़कर ₹123.74 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹71 करोड़ था। PAT मार्जिन भी 1.44% से बढ़कर 2.34% पर पहुंच गया।

वहीं, प्रति शेयर आय (EPS) 71% बढ़कर ₹4.16 हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹2.43 थी।

मैनेजमेंट ने जताया आगे की ग्रोथ पर भरोसा

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कनुभाई जे. ठक्कर ने कहा कि Q1FY27 की शुरुआत उत्साहजनक रही है। उनके मुताबिक, राजस्व के मुकाबले लाभप्रदता में तेज वृद्धि रणनीतिक सोर्सिंग, परिचालन दक्षता, वैल्यू-ऐडेड उत्पादों पर फोकस और विविध कारोबार का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि आगे कंपनी का फोकस कंज्यूमर ब्रांड्स को मजबूत करने, वैल्यू-ऐडेड कैटेगरी का विस्तार करने, निर्यात बढ़ाने, संतुलित क्षमता विस्तार और मजबूत वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर रहेगा। कंपनी का लक्ष्य दीर्घकालिक और टिकाऊ ग्रोथ के जरिए सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृजित करना है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।