scorecardresearch
Advertisement

हॉकी टीम इंडिया की नई भगवा जर्सी लॉन्च, वर्ल्ड कप से पहले बदला पूरा लुक

भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। पारंपरिक नीले रंग की जगह इस बार किट में भगवा रंग को ज्यादा जगह दी गई है। नई जर्सी में टीम इंडिया एक नए अंदाज में मैदान पर नजर आएगी। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले हॉकी विश्व कप से पहले यह बदलाव चर्चा का विषय बन गया है।