Advertisement
कर्नाटक को मिली नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, अश्विनी वैष्णव ने बताई पूरी योजना
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 13, 2026 18:05 IST
कर्नाटक को नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलुरु से बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंगलुरु क्षेत्र में कनेक्टिविटी हमेशा रेलवे के लिए चुनौती रही है। उन्होंने बताया कि नई ट्रेन सेवा से इस क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। साथ ही पूरे इलाके के विकास के लिए एक एकीकृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। आखिर इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों और क्षेत्रीय विकास को क्या फायदा होगा? देखिए अश्विनी वैष्णव का पूरा बयान।
