scorecardresearch
Advertisement

अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ाने के पीछे क्या है वजह? Ashwini Vaishnaw ने बताया

अग्निवीर योजना के तहत सेवा अवधि दो साल बढ़ाने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना की शुरुआत से ही साफ था कि अनुभव के आधार पर इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी। पिछले चार साल में इस योजना के नतीजे बेहद अच्छे रहे हैं। अश्विनी वैष्णव के मुताबिक युवाओं ने अपनी फिटनेस, प्रतिबद्धता और नई तकनीकी चुनौतियों को अपनाने की क्षमता साबित की है। उन्होंने बताया कि रक्षा बलों की व्यापक समीक्षा के बाद सरकार ने सकारात्मक फैसला लिया है। जानिए अग्निवीर योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा।