साड़ी पहनकर पार्क की जिम मशीन पर तेज एक्सरसाइज करती बुजुर्ग महिला का Video Viral
बेंगलुरु के एक पार्क में बुजुर्ग महिला का जिम मशीन पर तेज वर्कआउट करते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर पार्कों में लगी आउटडोर जिम मशीनों की सुरक्षा और सही इस्तेमाल को लेकर बहस शुरू हो गई है।

In Short
- बेंगलुरु के पार्क में बुजुर्ग महिला का जिम मशीन पर तेज वर्कआउट करते वीडियो वायरल हुआ।
- वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने BBMP से हर मशीन के पास सेफ्टी नियम लगाने की मांग की।
- सोशल मीडिया पर लोग बंटे दिखे, कुछ ने सुरक्षा बोर्ड जरूरी बताए तो कुछ ने सावधानी को अहम कहा।
Bengaluru viral video: बेंगलुरु के एक पार्क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर पार्क में लगी जिम मशीन पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। महिला मशीन पर काफी तेज तरीके से आगे-पीछे मूव कर रही हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताया है।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
यह वीडियो करीब 10 सेकंड का है। इसे बेंगलुरु के X यूजर संदीप पार्सवनाथ ने शेयर किया है। वीडियो में महिला पार्क की एयर स्विंग मशीन पर बैठकर तेज स्पीड में एक्सरसाइज कर रही हैं। उनके आसपास कुछ लोग और बच्चे भी खड़े नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखकर कई लोगों को लगा कि इस तरह से मशीन का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। खासकर बुजुर्ग लोगों के लिए ऐसी मशीनों का तेज इस्तेमाल चोट की वजह बन सकता है।
यूजर ने BBMP से की मांग
वीडियो शेयर करने वाले संदीप पार्सवनाथ ने सवाल उठाया कि क्या ऐसी मशीनों का बिना किसी देखरेख के इस्तेमाल सेफ है? उन्होंने पूछा कि अगर कोई हादसा हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
ये खबर पढ़ना ना भूलें: PM Modi Indonesia Visit: प्रांबानन मंदिर क्यों है खास? जानिए 1000 साल पुराने इस हिंदू मंदिर का इतिहास और महत्व
उन्होंने बेंगलुरु की सिविक बॉडी BBMP से मांग की कि पार्कों में लगी हर जिम मशीन के पास साफ-साफ नियम लिखे होने चाहिए। मशीन कैसे इस्तेमाल करनी है और किन बातों का ध्यान रखना है, इसकी जानकारी बोर्ड पर दी जानी चाहिए।
बुजुर्गों के लिए सावधानी जरूरी
पार्कों में लगी जिम मशीनें लोगों की सुविधा के लिए होती हैं। लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो चोट लग सकती है। कई लोग मशीन का सही तरीका नहीं जानते और ज्यादा तेजी से एक्सरसाइज करने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि पार्कों में सेफ्टी बोर्ड लगने चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सिर्फ बोर्ड लगाने से काम नहीं चलेगा, लोगों को खुद भी सावधानी रखनी होगी।
इस वायरल वीडियो ने पार्कों में जिम मशीनों को सही तरीके से इस्तेमाल को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है।

